खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़ें: डॉ. ओपी टांक

-रोहित क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में रघु नरवाल टीम विजयी
वसीम अकरम कुरैशी 
जयपुर, राजस्थान।
रोहित क्रिकेट क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में रघु नरवाल एवं भारत कुंडालिया की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसका बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने आनंद लिया। मुकाबले में रघु नरवाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत कुंडालिया की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और रघु नरवाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी विक्की को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया तथा विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी, राजस्थान कच्ची बस्ती महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं डीजे एचआरएफ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक ने विजेता टीम को 2100 रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशामुक्ति, स्वास्थ्य एवं सामाजिक एकता की दिशा में प्रेरित करते हैं।
आयोजन में विकास समिति के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, राधे नरवाल, अर्जुन खोड़ा, अरुण गोगलिया, भवानी सिंह खटीक, नीरज टांक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोहित क्रिकेट क्लब के इस सराहनीय आयोजन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम