स्वतंत्रता दिवस एवं महावीरअखाड़ा को लेकर पुलिसप्रशासनअलर्ट मूड में।

शहाबुद्दीन अहमद/ 
बेतिया, बिहार।
जिला में स्वतंत्रता दिवस एवं महावीरअखाड़ा को लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट मोड पर है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्थाअन्य व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। राष्ट्रीय पर्व व महावीर अखाड़ा को लेकर किसी तरह का अवरोध पैदा नहीं हो, सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं हो इसके लिए एसएसपी,गौतम कुमार ने 
पुलिस पदाधिकारी और जवानों कोआवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने अपने जारी निर्देश में कहा है कि सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थान पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी 
स्वतंत्रता दिवस के मध्य नजर पुलिस को विशेष सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी सार्वजनिक स्थानों पर आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की व्यक्ति और वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।सभी थाना अध्यक्षों,पुलिस कर्मियों, पदाधिकारीयों कोअपने अपने क्षेत्र में लगातार गस्ती कर सुरक्षा व्यवस्था को जायजा लेने के लिए तैयार रहना होगा। स्वतंत्रता दिवस एवं महावीरअखाड़ा को शांतिपूर्ण,सुरक्षित माहौल में संपन्न हो,इसके लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर  रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम