सफाई कर्मचारियों ने बेतिया विधायक का किया घेराव।

अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी,कूड़ा कचरा का ढेर।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया नगर निगम एवं नगर निकाय के सभी सफाई कर्मचारियों की हड़तालआज सातवें दिन भी जारी रहीअपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मियों ने बेतिया विधायक,बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री, रेणुदेवी केआवास का घेराव किया,उन्होंनेअपनी मंग के समर्थन में विधायक को एक ज्ञापन भी सौंपे।सफाईकर्मियों ने संवाददाता को बताया कि 30 जुलाई से इनका अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है,लेकिनअब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है,इससे कर्मचारियों में भारी रोष है उन्होंने सरकार,नगर निगम प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।स्थानीय विधायक,रेणु देवी ने हड़ताली कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द हीआपके जायज मांगों की पूर्ति की दिशा में नगर एवंआवास विभाग के अधिकारियों से फोन से बात करके कर्मचारियों के जायज मांगों सेअवगत कराया,इनकी जायज मांग को शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्रवाई करने की बात कहीं।उन्होंने कहा कि शहर की सफाई में इनका अहम योगदान है। इन सफाई कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से पूरा शहर कूड़ाकचरा से भरा हुआ है,गंदगी,महक बदबू सेआम जनता बहुत परेशान है।कूड़ाकचरा का उठाओ नहीं होने,नाली की सफाई नहीं होने से इस बरसात के मौसम में भारी परेशानी हो रही है। समस्त बेतिया नगर निगम के वार्ड की जनता तरसत है। बेतिया नगर निगम के सभी वार्ड की जनता सफाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल  उनके जायज मांगों को पूरा करने की मांग कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम