शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
राजघाट पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी और आबकारी अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना राजघाट पर दर्ज मुकदमा संख्या 0138/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सतीश कुमार निषाद पुत्र कामेश्वर प्रसाद, निवासी मांटेसरी गली, चारफाटक, मोहद्दीपुर, थाना कैंट, गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं चोरी के मामलों सहित कई मुकदमे थाना कैंट और अन्य थानों में दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी टीपी नगर उपनिरीक्षक संजय सिंह चंदेल, चौकी प्रभारी पाण्डेयहाता उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment