इको क्लब फार मिशन लाइफ के तहत मध्य विद्यालय बहेराडीह में किया गया पौधारोपण।


रिपोर्ट:विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ़ के अंतर्गत विद्यालय में पौधारोपण का कार्यक्रम बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा किया गया। मिशन लाइव और एक क्लब्स फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत विद्यालयों में पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए एवं समाज में जागरूकता लाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत छात्रों व शिक्षकों ने मिलकर पौधारोपण किया। इसअभियान के तहत विद्यार्थियों ने विद्यालय के आसपास के खाली क्षेत्र में पौधा लगाया। विद्यालय प्रभारी गुड्डी कुमारी के द्वारा बच्चों को लगाए गए पौधों की देखभाल जैसे पौधों की सुरक्षा पानी देना एवं पशुओं से बचाने की बात बतायी। उन्होंने बतायी कि एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून2024) पर की थी। जिसके तहत मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर पर्यावरण की रक्षा करना और हरी भरी धरती का निर्माण करना है|मां और प्रकृति दोनों ही हमें जीवन और पोषण देता है। उन्होंनेअपनी मां के नाम पर एक पौधा अपने घर ,पार्क या खुली जगह पर अवश्य लगाने ,पौधे की देखभाल तब तक करें जब तक वह बड़ा ना हो जाय इसकी सलाह दी। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राघेबुल हसनैन, नीरज कुमार एवं धीरू कुमार उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम