गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर मऊ स्टेशन पर रेलकर्मियों ने तत्काल उपलब्ध कराई चिकित्सा सहायता।


धनंजय कुमार शर्मा
मऊ, उत्तर प्रदेश।
मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेल प्रशासन एवं रेलकर्मी सदैव सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।
इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 15008 कृषक एक्सप्रेस से बेल्थरा रोड से मऊ तक यात्रा कर रहीं 36 वर्षीय गर्भवती महिला पुनीता अपने पति बैजनाथ के साथ सफर कर रही थीं। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मऊ स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने रेलकर्मियों से सहायता की गुहार लगाई।
मऊ स्टेशन पर कार्यरत मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री सुरजीत सिंह राठौर एवं मुख्य टिकट निरीक्षक श्री राम प्रभाव यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई। साथ ही, महिला को व्हीलचेयर के माध्यम से एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया और उपचार के लिए मऊ जिला महिला अस्पताल भेजा गया।
रेल कर्मचारियों द्वारा समय पर की गई त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय सहायता के लिए महिला के परिजनों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने रेल प्रशासन एवं रेल कर्मचारियों को इस संवेदनशील एवं मानवीय सेवा के लिए धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम