मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ।

मंदबुद्धि विद्यालय के बच्चों से बातें करना उनसे मिलना ईश्वर की इबादत की तरह है-मिन्नत गोरखपुरी
सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी एवं धरोहर मंजरी के संयुक्त तत्वाधान में गौतम गोरखपुरी व परी श्रीवास्तव के संयोजन में सरदार जसपाल सिंह एवं हसन जमाल उर्फ बबुआ भाई, एडवोकेट पूजा गुप्ता के नेतृत्व में मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया साथ ही साथ खाद्य  पदार्थ भी बांटा गया। कार्यक्रम के आयोजन मिन्नत गोरखपुरी ने बताया की लगातार आज चौथा दिन है जब हम लोग आज़ादी का जश्न मना रहे हैं | उसी कड़ी में मंदबुद्धि विद्यालय के बच्चों से मिलना उनसे बातचीत करना ईश्वर की इबादत करने जैसा है |
इस अवसर पर परी श्रीवास्तव मारिया मिन्नत,रविकांत पांडेय,हसरत,शब्बीर, शालिनी सोनी, नोमान अंसारी, इजहार सहित बहुत सारे लोग उपस्थित रहे हैं |

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम