पंचायत सचिव को निगरानी विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला के मलदहिया पंचायत के पंचायत सचिव, शंकर प्रसाद को निगरानी विभाग पटना सेआए हुए निगरानी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी उपरांतआगे की कार्रवाई जारी है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मलदहिया पंचायत के पंचायत सचिव, शंकर प्रसाद ने राजाकौसर  व्यक्ति से उनका काम करने  के लिए 28 हजार रुपया घूस की मांग की थी,इसके विरोध में रजाकौसर ने पटना में निगरानीअन्वेषण ब्यूरो की टीम से जाकर शिकायत की थी,इनके शिकायत के जांच करने के बाद,निगरानीअन्वेषण ब्यूरो ने पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को गिरफ्तार करने के लिए जाल रचकर 
गिरफ्तारी को अंजाम दिया। 
जिसमें राजा कौसर ने  ₹15 हजार घूस की राशि, पंचायत सेवक,शंकर प्रसाद को देते समय, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम में उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया,शंकर प्रसाद मलदहिया पंचायत जो नरकटियागंज प्रखंड मेंआता है,उसके पंचायत सेवक थे।निगरानीअन्वेषण ब्यूरो की टीम जो पटना सेआई थी,रुपया लेते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।संवाददाता को इस बात की जानकारी, निगरानीअन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दी है,उनकी टीम में चार सदस्य सम्मिलित थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम