जश्न - ए - ईद मिलादुन्नबी पर चंदवा शहर मे निकला मोहम्मदी जुलूस।

सुरक्षा की कमान पुलिस निरीक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह संभाल रहे थे। 
भारत समाचार न्यूज एजेंसी 
 चंदवा (लातेहार), झारखंड।
जश्न - ए -ईद मिलादुन्नबी पर चंदवा शहर मे मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। जुलूस मे शामिल धर्मालम्बियों ने रसुल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा के नारे लगा रहे थे।
बेलवाही, कामता, शुक्रबजार, परसाही से जुलूस निकाला गया जो कामता चेकनाका, हरैया मोड़, सुभाष चौंक, चंदवा मुख्य शहर, थाना, इंदिरा गांधी चौंक होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। जुलुस मे चंदवा समेत प्रखंड छेत्र से बड़ी संख्या मे मुस्लिम धर्मालम्बियों, मदरसा के छात्र छात्राएं शामिल हुए। बस स्टैंड मे मिलाद और फात्हा पढ़ा गया जिसमे शांति और सौहार्द की दुवाएं की गई।
बस स्टैंडर्ड मे मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया, कारी, मौलाना, हाफिज ने कुर्आन पाक की तिलावत किया, अपने तकरीर मे कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनियां मे मानवता के ले काम किया, उनहोंने समाज मे शांति, प्रेम, भाईचारा का संदेश दिया, हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलने की जरुरत है, अंत मे शांति, अमन और भाईचारा केवल लिए दुआएं मांगी गई।
*अंजूमन कमिटियों ने सीओ, थाना प्रभारी को सम्मानित किया*
जुलुस मे शामिल अंजूमन कमिटियों ने पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह, अंचल पदाधिकारी सुमित कुमार झा को सम्मानित किया।
जुलूस को शांति पुर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह सदलबल के साथ स्वंय मुस्तैद थे वही अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा भी तैनात थे।
*इन्होने बड़ों बुजूर्गों बच्चों के बीच पानी फल का वितरण किया*
बस स्टैंड मे बच्चों बुजुर्गो बड़ो के बीच शुक्रबजार अंजुमन कमिटि और समाजसेवीयों ने फल बिस्कुट का वितरण किया वहीँ समाजसेवी नुर कलाम ने अपने टीम के साथ पानी का वितरण किया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम