सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रारूप मतदाता सूची का किया प्रकाशन।

स्कूल-कॉलेज में चुनाव पाठशाला का आयोजन। 
धनबाद, झारखंड।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के तहत आज, 5 अगस्त 2026 को, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा में किया गया। साथ ही स्कूल-कॉलेज में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति करने के लिए समय निर्धारित है। उन्होंने मतदाताओं को समय पर अपने दस्तावेज के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। 3 अक्टूबर तक नोटिस सत्यापन तथा दावों एवं आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। जबकि 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एक-एक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस 'दावा एवं आपत्ति' चरण के दौरान अपनी मतदाता संबंधी जानकारियों की जांच कर लें तथा आवश्यकतानुसार समय सीमा के भीतर संबंधित बीएलओ के पास अपना आवेदन दर्ज कराएं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम