पीसीसी सचिव इमरान कुरैशी ने तिरंगे की आन, बान-शान का दिलाया संकल्प।
जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं ऑल इंडिया जमियतुल कुरैश यूथ विंग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने राजधानी जयपुर के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया। उन्होंने डायमंड टावर, अजमेर रोड स्थित फिलिंग स्टेशन एवं संसार चंद्र रोड स्थित निजी कार्यालय पर प्रातःकाल टीम सहित पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। वहीं इमरान कुरैशी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरंगे की आन, बान-शान का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमें देश के संविधान और तिरंगे के वैभव को सदैव बरकरार रखना होगा। उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूतों की शहादत और कुर्बानियों की बदौलत आजादी मिली है। इस आजादी को हमें बरकरार रखते हुए सदैव देश के विकास एवं प्रगति पथ पर अग्रसर रहना होगा। इमरान कुरैशी ने विशेष कर किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया और कई कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में शामिल हुए।
Comments
Post a Comment