नशे में धुत्त बाइक सवार युवक ने महिला को मारी टक्कर,इलाज के दौरान हुई मौत,फैली सनसनी।
बेतिया, बिहार।
बैरियाथानाअंतर्गत निमिया टोला गांव में,एक तेज रफ्तार नशा में धुत्त बाइक चालक ने 50 वर्षीय एक महिला को जबरदस्त ठोकर मार दी,जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतिका की पहचान बगही निम्निमिया टोला निवासी स्वoकपिल देव चौधरी की पत्नी,कुंती देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि कुंती देवीअपने घर के सामने झाड़ू दे रही थी, तभी एक तेज रफ्तार नशे में धुत्त बाइक सवार जो निमियाटोला निवासी,उपेंद्र कुमार नामक युवक जो बैरिया से अपने घर निमिया टोला ही जा रहा था,बाइक से टक्कर मार दी।युवक तेज रफ्तार मेंअपना अपाचे बाइक चला रहा था जोअनियंत्रित होकर कुंती देवी से टकरा गया,जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।घायल कुंती देवी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, मगर स्थिति दैनिय देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिट्टी का के परिजन दिनेश चौधरी नेआरोप लगाया कि युवक नशे में धुत होकर बाइक चला रहा था,जो आनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया।पुलिस ने बाइक की डिक्की सेशराब जप्त किया है,बाइक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।थानाअध्यक्ष प्रमोद कुमार ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
Comments
Post a Comment