पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव,सनसनी।
बेतिया, बिहार।
पुलिस जिला बगहा के लौकरियां थाना क्षेत्र के एक सरेह में शीशम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई,पूरे ग्रामीण क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए हैं,परिजनों में कोहरा मच गया,परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पेड़ से नीची उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बगहाअनुमंडल अस्पताल भेज कर, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान, खजुरिया गांव निवासी, भरत काजी का पुत्र,धीरेंद्र काजी,उम्र 30 के रूप में की गई।पुलिस प्रशासन घटना की जांच में जुट गई है,साथ ही एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने मेंh लग गई है।थानाअध्यक्ष, रमन कुमार ने संवाददाता को बताया कि घटना की जानकारी मिली,शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
घटना के बारे में ग्रामीणों से कई तरह की बात सुनने में आ रही है, जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत हो चरितार्थ हो रही है। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।यह घटना हत्या है याआत्महत्या का रूप दिया गया है,एफएसएल टीम की जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चल जाएगा।
Comments
Post a Comment