हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का पर्व, बहनें भाई की कलाई पर बाँधी राखी।

धनंजय कुमार शर्मा 
  बेल्थरारोड,बलिया। उत्तर प्रदेश। 
   रक्षाबंधन भाई-बहनों के बीच का अटूट बंधन, एक विश्वास, आसीम स्नेह व समर्पण का पावन त्यौहार है। यह एक ऐसा रिश्ता है जो विश्वास,स्नेह और अटूट समर्थन पर आधारित है। इस अवसर पर खाकी और प्रशासन को मिला बहनों का स्नेह भरा प्यार, छात्राओं ने अधिकारों को बांधी राखी और लिया आशीर्वाद। वहीं छोटे बच्चों में भी भाई बहन का एक अद्भुद उत्साह देखने को मिला। त्रिमुहानी स्थिति एक छोटी बच्ची आब्या शर्मा ने अपने तीन भाइयों को आदित्य, अव्यान,शिवाय,को टीका, आरती कर कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। बेल्थरारोड की छात्राओं ने एसडीएम, बीडीओ,तथा थाना प्रभारी को कलाई पर राखी बांधी बाँधकर सामाजिक भाई चारे का संदेश दिया।
   परंपरागत रूप से यह भाई-बहनों के बंधन का सम्मान करने का दिन है। लेकिन यह उन सभी को भी स्वीकार करने का दिन है जिन्हें हम अपना भाई-बहन मानते हैं।चचेरे भाई-बहन, करीबी दोस्त और यहां तक कि सहकर्मी भी जो परिवार की तरह महसूस करते हैं। यह त्यौहार परिवारों और प्रियजनों को रीति-रिवाजों को यादों से भरे एक दिन के लिए एक साथ लाने में अहम योगदान करता है। राखी एक खूबसूरत स्मृति चिन्ह है, जो हमें एक दूसरे के जीवन में हमारी भूमिकाओं की याद दिलाता है।रक्षक, समर्थक और जीवन भर के साथी के रूप में प्यार से बंधा एक धागा बचपन की शरारतों से लेकर स्नेह के शांत भावों तक, उन साझा पलों का एक स्थायी प्रतीक बन जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम