युवाओं और मातृशक्ति ने लिया ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प।

- विहिप और बजरंग दल का ‘नशा मुक्त भारत’ संकल्प कार्यक्रम आयोजित।
वसीम अकरम कुरैशी 
जयपुर, राजस्थान।
‘नशा मुक्त हो युवा, नशा मुक्त हो भारत’ के बुलंद उद्घोष के साथ रविवार को 22 गोदाम स्थित सेवा सदन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी द्वारा ‘नशा मुक्ति अभियान’ संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ के मुख्य ध्येय को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन रहा। सेवा सदन में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने पीएम के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर समाज को नशामुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प ग्रहण किया। कार्यक्रम में मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ विशिष्ट अतिथि रहे। वहीं विहिप के प्रांत अध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल, प्रांत दुर्गा वाहिनी संयोजिका आशा लता, महानगर दुर्गा वाहिनी संयोजिका अनीता एवं शहीद वाल्मीकि सर्व समाज विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक ने सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं को समाज निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। विहिप-बजरंग दल के जिला सह संयोजक हेमराज खींची, नमन खट्टर और जिला मंत्री अनिल खंडेलवाल के आह्वान पर मालवीय जिला के सैकड़ों युवाओं, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों ने इस कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में नशा मुक्त और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया।
       100 सप्ताह तक सेवा बस्तियों में चलेगा सघन अभियान
इस अवसर पर आयोजकों ने घोषणा की कि पीएम के ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी मिलकर आगामी 100 सप्ताह तक इस अभियान को निरंतर जारी रखेंगे। मालवीय जिला की सेवा बस्तियों सहित पूरे महानगर में बजरंग दल इकाई एवं दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगी। सेवा बस्तियों में घर-घर जाकर नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया जाएगा और युवाओं को इस सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सेवा सदन के श्री धर्मचंद का आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम