महराजगंज के सभी थानों पर आयोजित हुआ ‘संवाद दिवस।
पुलिसकर्मियों से हुई महत्वपूर्ण चर्चा
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर रविवार को ‘संवाद दिवस’ का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान थाना कार्यालयों एवं परिसर में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया। साथ ही ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया गया।
‘संवाद दिवस’ के माध्यम से पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष निडर होकर रखने का अवसर भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने, उनका मनोबल बढ़ाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाना है।
Comments
Post a Comment