भाजपा नेता डॉ. टांक का जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया।

वसीम अकरम कुरैशी 
जयपुर, राजस्थान।
भाजपा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ  के पूर्व उपाध्यक्ष एवं राजस्थान कच्ची बस्ती महासंघ के संस्थापक वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओपी टांक का जन्मदिवस सामाजिक सरोकार और जरुरतमंदों की मदद कर सादगी के साथ मनाया गया। डॉ. ओपी टांक टीम ने सुबह जलमहल पहुंचकर मछलियों को दाना डाला। गौमाता को हरा चारा और स्वास्थ्य केंदों पर फलों का वितरण किया गया। इसी के साथ कठपुतली नगर कच्ची बस्ती एवं आसपास के क्षेत्र में विधवा महिलाओं एवं जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वहीं डॉ.  टांक ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ वरिष्ठजनों, मित्रमंडली, कच्ची बस्तीवासियों ने डॉ. टांक को शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कठपुतली नगर विकास समिति के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री गजानंद खींची, पार्षद प्रत्याशी हेमराज खींची, रोहित क्लब के मुखिया राधे, अर्जुन खोड़ा, गोविंद खोड़ा, मनीष सेन, नीरज भट्ट, विनोद भाट, अरुण गागोलिया आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम