सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ गांवों में अभियान चलाएगा अर्जक संघ
गया, बिहार।
समाज में व्याप्त पाखंड, अंधविश्वास जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ विज्ञान व संविधान पर आधारित संगठन अर्जक संघ गांवों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी ।उक्त निर्णय आज जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी आवास पर संघ की विधानसभा स्तरीय बैठक में लिया गया तथा गांव में संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जागरूकता अभियान के तहत गांव में मानववादी साहित्य के पठन-पाठन के लिए पाठकों व प्रबुद्ध जनों से संपर्क स्थापित किया जाएगा।इस अवसर पर जिलामंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी ने कहा कि मनुवादी व्यवस्था के कारण देश में सत्तासीन लोगों द्वारा धर्मांधता फैलाया जा रहा है जिससे लोगों को ऊंच-नीच, छुआछूत व सामंती प्रवृत्ति का बढ़ावा मिल रहा है और वंचित समाज के लोग शोषण के शिकार हो रहे हैं।
बैठक में प्रमुख लोगों में जिला सहायक मंत्री संजय मंडल, सोमर सिंह ,शिक्षक सुरेश कुमार दास, परमानंद कुमार मांझी, लाल धारी मंडल, डॉ भुनेश्वर यादव आदि थे। बैठक की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने की।
Comments
Post a Comment