स्कॉर्पियो और टेंपो की टक्कर में टेंपो हुआ क्षतिग्रस्त,महिला जख्मी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बैरिया थाना क्षेत्र के गुलाब चौक के पास एक टेंपो और स्कॉर्पियो की टक्कर में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,जिस पर चावल  लदा हुआ था,महिला सवारी बैठी हुई थी, जबरदस्त टक्कर होने से कई महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई,टेंपो पर रखा हुआ चावल एवं महिला का अन्य सामान टूट कर पूरी तरह बिखर गया,सड़क पर छिट्टा गया,जिससे सब बर्बाद हो गया।कई महिलाओं को बुरी तरह से चोट लगी है।स्कार्पियो चालक,स्कॉर्पियो लेकर पराग हो गया।पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से जानकारी प्राप्त की। क्षतिग्रस्त टेंपोऔर उसके चालक कोआर्थिक मदद  दिलाने कीआश्वासन दिया। पुलिस स्कॉर्पियो मलिक उसके चालक के बारे में पता लग रही है,सीसीटीवी फुटेज केआधार पर पता लगाकर कार्रवाई करने की बात कर रही है,स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर लोगों ने संवाददाता को बताने की बात कही है,मगर सही
गाड़ी नंबर पता नहीं चल सका है।घटनास्थल पर जितनी मुंह उतनी तरह की बात सुनाई दे रही थी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम