नेपाल की त्रासदी में चनपटिया केअंसारी बिरादरी के तीन युवक हुए लापता,मदद की गुहार।
बेतिया, बिहार।
नेपाल में आए भीषण त्रासदी मेंअप्रत्याशित लोगों की जान गई है,जान माल का नुकसान हुआ है,भारी तबाही मची है। इसी कारण में संवाददाता को पता चला है कि नेपाल के रसुवा जिले के धुँच क्षेत्र में हाल ही में आई त्रासदीके बाद चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी तुरहा पट्टी वार्ड नंबर 1 के दिन अंसारी बिरादरी के युवक लापता है लापता लोगों की पहचान समीर अंसारी मुख्तार अंसारी और रहमान अंसारी के रूप में की गई है संवाददाताओं की घटना के बारे में पता चला है कि तीनों युवक को रोजगार के सिलसिले में नेपाल में कार्यरत थे घटना की जानकारी मिलने के बाद चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन पीढ़ी परिवारों के घर पहुंचे घटना की जानकारी हासिल की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया विधायक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कुछ पदाधिकारी से बात करके लापता युवकों की तलाश करने हेतु नेपाल सरकार से वार्ता की है। इसके साथ ही नेपाल प्रशासन से संपर्क स्थापित कर राहत में खोज अभियान में तेजी लाने के लिएआवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, तीनोंअंसारी बिरादरी के युवकों का लापता होने से परिवारों में चिंता,कोहराम, गांव में शोक का माहौल फैल गया है।आपदा और आफत की इस घड़ी में स्थानीय विधायक का परिवारजनों से मुलाकात कर,सांत्वना देना,मदद का आश्वासन देना,मानवता धर्म को अपनाया गया है।
Comments
Post a Comment