महिलाओं के गहने साफ करने के बहाने चोरी करने से संबंधित दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया। उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस टीम को महिलाओं के गहने साफ करने के बहाने चोरी करने से संबंधित दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। देर रात हुई कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसका इलाज सीएचसी नगरा में चल रहा है।
घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार 27. 8. 2026 को समय लगभग 23.40 बजे थाना भीमपुरा पुलिस रात्रि गश्त चेकिंग में लगी हुई थी कि मुखबिर खास की सूचना पर इब्राहिम पट्टी पेमर्जा गांव के पास अभियुक्त अरविंद सोनी पुत्र स्वर्गीय सीताराम सोनी निवासी वार्ड नंबर 12 पंचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगूसराय बिहार (उम्र करीब 42 वर्ष) द्वारा अपने को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाही में बदमाश अरविंद सोनी के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे इलाज हेतु तत्काल पुलिस द्वारा सीएचसी नगरा प्राथमिक उपचार हेतु भेज दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं उसका एक अन्य साथी पंकज सोनी पुत्र अरविंद सोनी निवासी वार्ड नंबर 12 पंचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगूसराय बिहार (उम्र करीब 19 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि उन दोनों ने मिलकर 21 अगस्त 2026 व 24 अगस्त 2026 को गांव-गांव घूम कर महिलाओं के गहने व पुराने पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने महिलाओं के आभूषण चोरी करने की घटना कारित की है। अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर,तथा चोरी के तीन पीली धातु के आभूषण, 15600 रु नकद, एक मोटरसाइकिल बरामत बरामत हुआ है। घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी नगरा ले जाया गया, जहां पर घायल की स्थिति सामान्य है।अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
Comments
Post a Comment