बैंक शाखा से रुपया निकालने के बाद युवक हुआ लापता,सनहा दर्ज।
बेतिया, बिहार।
लोरिया नगर पंचायत के किसी शाख से रुपया निकालने के बाद एक युवक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।
युवक के पिता ने थाने में गुमशुदगी काआवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि सिसवनिया पंचायत के विष्णु पुरवा निवासी मुख लाल यादव ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि उसका पुत्र रूप मंटू कुमार उम्र 19 वर्ष बीते रविवार को लोरिया में किसी सीसी से 6 हजार 50 रूपया निकाला था,राशि निकासी करने के बाद उसका कोई अता पता नहीं चल सका, ना ही वह घर अभी तक नहीं लौट सका। परिवारजन अपने सगे संबंधियों,इष्टमित्रों के यहां पता लगाकर थक गए हैं,
मजबूर होकर पीड़ित के पिता ने थाने मेंआवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है,साथ हीअपने पुत्र की बारामदगी के लिए
पुलिस पर बल दिया है।आखिर युवक कहां चला गया,यह पहेली बन गया।
Comments
Post a Comment