गोरखपुर में चेेहल्लुम पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का मातमी जुलूस निकला ।

सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
आज मोहर्रम को 40 दिन पूरे हो चुके हैं और आज ही इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहल्लुम पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है इस अवसर पर गोरखपुर में मरहूम हैदर रज़ा साहब के घर पूरब फाटक मियां बाजार पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहल्लुम की मजलिस  हुई, मजलिस में मौलाना साहब ने इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद किया और बताया कि ज़ुल्म के खिलाफ हमेशा खड़े होना चाहिए, ज़ालिम  चाहे जितना भी बड़े से बड़ा आदमी हो उसके सामने झुकना नहीं चाहिए, मजलिस के बाद मातमी जुलूस बरामद हुआ जिसमें अलम ताबूत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम उठाया गया, इस मौके पर अंजुमन हुसैनिया  के नौजवानों ने सीना ज़नी , जंजीरी मातम  और नौहा और मर्सिया पढा नौहा पढ़ने वालों में जनाब राजा रिजवी, अरहान ,अमन हैदर, जव्वाद, शामू आदि आदि लोग थे यह जुलूस मियां बाजार कोतवाली, नखास, रेती होते हुए निकट गीता प्रेस वक्फ इमामबाड़ा रानी आशाफून्निशा खानम पर समाप्त हुआ, जुलूस में बड़ी संख्या में हर मजहब के लोग शामिल हुए, जुलूस की अगुवाई  जनाब वसी रज़ा साहब ने किया। जुलूस में ट्रैफिक पुलिस और पुलिस का पूरा सहयोग था, चलते जुलूस में किसी प्रकार का भी यातायात मे अवरोध नहीं हुआ क्योंकि सड़क चौड़ी कर दी गई हैं, इसलिए एक तरफ से जुलूस चल रहा था  तथा बगल से ही यातायात भी चल रहा था ।

   

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम