सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश, योजनाओं की रैंकिंग सुधारने पर जोर।
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फैमिली आईडी निर्माण को मिशन मोड में संचालित करने तथा सभी विभागों द्वारा अपने-अपने लाभार्थियों की फैमिली आईडी लक्षित तरीके से बनवाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने पर्यटन परियोजनाओं की गति तेज करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। परियोजनाओं में विलंब होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध पत्र प्रेषित करने को कहा।
सीडीओ ने बी, सी और डी ग्रेड वाली योजनाओं में प्रभावी सुधारात्मक कदम उठाकर प्रदर्शन बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग योजनाओं की प्रगति में किसी भी प्रकार की कमी न आने दें और जनपद की रैंकिंग में सुधार के लिए गंभीरता से कार्य करें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी कन्हैया यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment