वाहन जांच नियमों में हुआ बड़ा बदलाव,सब इंस्पेक्टर की मौजूदगी अनिवार्य।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बिहार सरकार ने वाहन जांच के नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए बताया है कि अब वाहन जांच के क्रम में सिपाही,हवलदार, एएसआई के साथ साथ एसआई का मौजूद रहना जरूरी होगा।बिहार ट्रेफिक पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए कहा गया है कि अब सिपाही,हवलदार और छोटा दरोगा अकेले वाहन जांच नहीं करेंगे। ट्राफिक एडीजी,सुधांशु कुमार के अनुसार वाहन जांच के दौरान सब इंस्पेक्टर का मौजूद होनाअनिवार्य होगा वही सिपाही,हवलदार, एएसआई लोगों की प्राथमिक जिम्मेदारी सड़कों को जाम से मुक्त रखना होगा।इस फैसले का उद्देश्य वाहन जांच में पारदर्शिता बढ़ाना,आम लोगों कोअनावश्यक परेशानी से बचाना बताया जा रहा है।संवाददाता को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी केअनुसार,वाहन जांच के क्रम में,सिपाही, हवलदार,छोटा दरोगा वाहन जांच किया करते थे,
जिसमेंअनेकों प्रकार के शिकायतआम लोगों से प्राप्त होती थी,जिसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को मिलती रहती थी,इसी शिकायत के मद्देनजर, पुलिस वाहन जांच के नियम में बहुत बड़ा संशोधन किया गया है, ताकि इन लोगों की मनमानी नहीं चल सके, आम जनता परेशान नहीं हो,इसमें संशोधन हो जाने से आम लोगों को बहुत राहत मिली है,वाहन चालकों ने यह एक साहसिक कदम बताया है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम