शोषित समाज दल के जिलाध्यक्ष बने शिशुपाल।
दल की बैठक में हुआ पुनर्गठन
गया(बिहार।
शोषित समाज दल की बैठक में शिशुपाल कुमार कुशवाहा को जिलाध्यक्ष और विद्याभूषण दांगी को जिला मंत्री चुना गया।शोसद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मास्टर एकेडमी कोचिंग में शोसद की बैठक राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें जिला का पुनर्गठन हुआ। बैठक का संचालन प्रदेश प्रवक्ता सौरभ कुमार बंटी ने किया जिसमें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज सिंह गौतम, प्रदेश अध्यक्ष सुरजभान पासवान, रौशन पासवान, रामचंद्र मेहता आदि वरिष्ठ नेताओं ने दल की नीति , सिद्धांत वक्तव्य और कार्यक्रम का विस्तार से चर्चा की और कहा कि शोषित समाज दल की नीतियों और कार्यक्रमों से ही देश की समस्याओं का समाधान हो सकता है। तदोपरांत जिला समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें शिशुपाल कुमार कुशवाहा को जिलाध्यक्ष, चंदन कुमार और संकल्प मौर्य को उपाध्यक्ष, अतरी के पूर्व प्रत्याशी विद्या भूषण कुमार दांगी उर्फ सेनापति को जिलामंत्री , मुन्ना यादव को संयुक्त मंत्री , देवेंद्र प्रताप उर्फ बबलू राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पुरुषोत्तम कुमार को मीडिया प्रभारी, शिवशंकर कुमार, नितिश कुमार और रौशन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रुप में चुना गया। बैठक में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई समिति गया जिला में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय रहेगा। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा।
वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शक डा आंबेडकर, शहीद जगदेव प्रसाद और संस्थापक महामना राम स्वरूप वर्मा के आदर्शों को अपनाकर ही हम इज्जत और रोटी की सही लड़ाई लड़ सकते हैं।
Comments
Post a Comment