शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित।

विकसित राष्ट्र की संकल्पना से कार्य करें: डॉक्टर संजय सिंह 
धनंजय कुमार शर्मा 
मऊः उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूर्ण होने तक हमें विकसित राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेकर कार्य करना होगा। सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में वैश्विक मानक और गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए विश्व गुरु की संकल्पना का साकार रुप देना है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना उदगार व्यक्त किया। शारदा नारायण हास्पिटल  में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
 शारदा नारायण पैरामेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग कालेज पहसा गड़वा निदेशक डॉ मधुलिका सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश को विकसित बनाने की दिशा में अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों के द्वारा इस दिशा में गुणवत्तायुक्त शुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराना संकल्प होना चाहिए। डॉ सिंह ने नर्सिंग के छात्रों ने सेवा भावना के साथ चिकित्सकीय सेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान कालेज के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता दिवस से संबंधित अनेक रंगारंग कार्यक्रम किया गया। प्रबंधक शिवकुमार सिंह, प्रधानाचार्य सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम