बाराचट्टी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
स्वतंत्रता दिवस के आगमन पर जिले के बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाराचट्टी के बीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में 
छात्र-छात्राएं, स्कूली बच्चे, मुखिया, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।+2 राज्य संपोषित उच्च विद्यालय बाराचट्टी समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर यात्रा में शामिल हुए। बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा और भारत माता के जयकारों से माहौल में देशभक्ति का जोश दिखाई दिया। ग्रामीणों ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा में शामिल मुखिया, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसे लेकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना जरूरी है। बीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं और स्कूली बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराना रहा। यात्रा में शामिल बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत भी किया। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। तिरंगा यात्रा में बाराचट्टी के बीडीओ, अंचलाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक समेतअन्य लोग मौजूद थे

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम