जिला स्तरीय पंचायत चुनाव के डुगडुगी बजी,परिसीमन संबंधी तैयारी शुरू, 10सितंबर तक पूरा।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बिहार राज्य के सभी जिलोंके साथ-साथ किस जिले में भी मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म होने कीओर है। पंचायत प्रतिनिधियों में खलबली मच गई है,कई पंचायत के पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पैदा हो रहे हैं कि इस बार किस पंचायत में किस तरह का सीमांकन, आरक्षण,की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।सभी के पंचायत स्तर के सभी तरह जनप्रतिनिधियों में बेचैनी छा गई है,इनके भाग्य का फैसला कभी निर्णय होना अभी बाकी है।इस संबंध में अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव की सारी तैयारियां विभिन्न स्तरों से की जा रही हैं। संभावित आरक्षण रोस्टर में बदलाव के बीच अब पंचायत की सीमा तय करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत तो जिले के सभी गांव और टोल की डिजिटल लोकेशन दर्ज की जा रही है संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरव आलोक ने बताया है कि पंचायत की सीमा तय करने के काम को ज्यादा सही और साफ रखने के लिए डिजिटल मैपिंग शुरू की गई है।गांव टोला की भौगोलिक स्थिति मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा रही है।गांव और टोला के प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचकर मोबाइल ऐप का जीपीएस चालू रखना है। इसके बाद अक्षांश और देशांतर अर्थात उस जगह का सही लोकेशन एप पर दर्ज करनी है,इस काम को हर हाल में 10 सितंबर तक पूरा कर लेना है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम