वार्ड 119 में कांग्रेस प्रत्याशी इरफान कुरैशी के प्रधान कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उमड़ा जन सैलाब

- विधायक रफीक खान व पीसीसी सचिव इमरान कुरैशी ने किया विधिवत उद्घाटन।
- उद्घाटन के साथ चुनावी अभियान को मिली नई ऊर्जा
-  पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय वरिष्ठ जनों एवं समर्थकों में दिखा उत्साह
वसीम अकरम कुरैशी 
जयपुर. राजस्थान।। राजधानी जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 119 में कांग्रेस प्रत्याशी इरफान कुरैशी के प्रधान चुनाव कार्यालय का विधायक रफीक खान एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के वरिष्ठजन, स्थानीय लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता, युवाओं एवं समर्थकों की मौजूदगी रही। उद्घाटन के साथ ही कांग्रेस के चुनावी अभियान को नई ऊर्जा और गति मिली। वहीं विधायक रफीक खान ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से एकजुटता के साथ चुनाव अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना चुनाव अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। वहीं पीसीसी सचिव इमरान कुरैशी ने बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ जनों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मिलजुल कर कांग्रेस के हाथ को मजबूती देनी होगी। उन्होंने जयपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनने का दावा करते हुए कहा कि शहर में कांग्रेस पार्टी की हवा चल रही है। पार्टी ने समाज के हर वर्ग के लिए बहुत कुछ किया है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वार्ड 119 से इरफान कुरैशी को भारी मतों से विजयी बनाकर नगर निगम में भेजने का सभी से आह्वान किया। इसी के साथ उन्होंने संकल्प लिया कि क्षेत्रीय लोग मिलजुल कर एकजुटता का परिचय देंगे और वोटों के बिखराव को रोकने में सहायक बनेंगे। इस मौक़े पर वार्ड 119 से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान कुरैशी ने कहा कि वे वार्ड का समग्र विकास, बेहतर मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। 
उन्होंने कहा कि वे वार्डवासियों के बीच निरंतर उपलब्ध रहकर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास की दिशा में कार्य करेंगे।
ऑल इंडिया जमियतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष नईमुद्दीन कुरैशी ने कहा कि वार्ड के युवाओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। युवा वर्ग कांग्रेस प्रत्याशी इरफान कुरैशी के समर्थन में पूरी सक्रियता के साथ जनसंपर्क
अभियान में भाग ले रहे है। युवाओं की ऊर्जा और सक्रिय भागीदारी से चुनाव अभियान को मजबूती मिलेगी तथा वार्ड के विकास एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग आसानी से सुलझाया जा सकेगा।
इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि वार्ड के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं को रोजगार, शिक्षा, खेल और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के अवसर मिलेंगे। वहीं राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास आयोग के पूर्व सदस्य असरार कुरैशी ने कांग्रेस प्रत्याशी इरफान कुरैशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को मौका दिया है और युवा समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं उन्होंने उपस्थित समाज के सभी लोगों से एकजुटता का आह्वान करते हुए कांग्रेस को मजबूती देने की बात कही।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं बिजनेसमैन छुट्टन कुरैशी, जमात खाना कुरैशियान के सदर अब्दुल हफीज, जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष शब्बीर मोहम्मदी, वरिष्ठ अधिवक्ता जहूर नकवी, एडवोकेट सुभान खान, एडवोकेट अलीमुद्दीन कुरैशी, हाजी नईमुद्दीन कुरैशी मेम्बर, सिकंदर नियाजी, शुजाउद्दीन कुरैशी उर्फ मुन्ना भाई सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क 

प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विकास के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं शहर के वरिष्ठ जनों, स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसंपर्क कर इरफान कुरैशी को मत एवं समर्थन देने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम