हजरत मुहम्मद अली बहादुर शाह अलैहिर्रहमा का तीन दिवसीय उर्स-ए-पाक 14 सितंबर से होगा शुरु ।

पीरे तरीकत हजरत मौलाना अहमद रजा नक्शबंदी कमालपुरी  व डॉ. मुफ्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही होंगे मुख्य अतिथि 
नवेद आलम 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 
रहमतनगर स्थित दरगाह पर हजरत मुहम्मद अली बहादुर शाह अलैहिर्रहमा का 110वां तीन दिवसीय उर्स-ए-पाक 14, 15 व 16 सितंबर को अकीदत, मुहब्बत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी दरगाह से जुड़े अली गजनफर शाह ने दी है। 

उन्होंने बताया कि उर्स-ए-पाक के पहले दिन 14 सितंबर को रात 9:00 से 11:30 बजे तक सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर के पास जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी होगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पीरे तरीकत हजरत मौलाना अहमद रजा खां नक्शबंदी कमालपुरी व डॉ. मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही शामिल होंगे। 15 सितंबर को बाद नमाज फज्र कुरआन ख्वानी व मजार शरीफ की गुलपोशी होगी। शाम को रहमतनगर से सरकारी चादर का जुलूस दरगाह पर पहुंचेगा और चादरपोशी की जाएगी। 16 सितंबर को सुबह 12:00 बजे फातिहा ख्वानी होगी। दोपहर 12:30 बजे लंगर बांटा जाए।  शाम को कुल शरीफ व दुआ ख्वानी होगी। उन्होंने अकीदतमंदों से उर्स-ए-पाक में शामिल होने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम