15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र मानपुर में अनुसूचित जाति उपयोजना  कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से 01 से 15 सितम्बर 2026 तक 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का संचालन डॉ. मोनिका पटेल, वैज्ञानिक, गृह विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर, गया द्वारा किया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई मशीन के संचालन, कपड़ों की कटिंग, विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई, नाप लेने की विधि, डिजाइन एवं फिनिशिंग तथा सिलाई कार्य को व्यावसायिक रूप से अपनाने संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में महिलाओं को सिलाई एवं परिधान निर्माण के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस 15 सितम्बर 2026 को समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इं. मनोज कुमार राय, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर, गया ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में प्राप्त कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार अपनाने तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. मोनिका पटेल ने बताया कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं में आत्मनिर्भरता, उद्यमिता एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को सिलाई कार्य को आय सृजन के साधन के रूप में अपनाने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम