ग्रामीण बस्ती से महज 15 मीटर दूर पहुंचा नदी का कटान, प्रशासन ने संभाला मोर्चा।
बेल्थरारोड, बलिया उत्तर प्रदेश।
सीयर ब्लॉक के तुर्तीपार मल्लाह (बिंद) टोला में नदी का कटान तेजी से बस्ती की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। कटान की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एसडीएम शरद चौधरी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
मौके की स्थिति को देखते हुए एसडीएम के निर्देश पर बाढ़ खंड ने सोमवार की अपराह्न से ही बचाव कार्य शुरू करा दिया। नदी किनारे कटान रोकने के लिए बालू डालने का कार्य शुरू किया गया, ताकि पानी के बढ़ते दबाव को नियंत्रित कर बस्ती को सुरक्षित रखा जा सके।
कटान बस्ती से करीब 15 मीटर दूर तक पहुंच चुका था। बचाव कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली है और उन्हें अब प्रशासन से बस्ती की सुरक्षा को लेकर उम्मीद जगी है।
किशन जायसवाल रिपोर्टर बलिया
#तुर्तीपार #बेल्थरा_रोड #नदी_कटान #बलिया #ग्रामीण_समस्या #AllFollowers #AllFriends
Comments
Post a Comment