16 महीने से लापता बच्चा फैजान का अभी तक कोई सुराग नहीं,पुलिस विफल।
बेतिया, बिहार।
16 महीना एक लंबा काल बीच जाने के बाद भी,एक मासूम बच्चा फैजान जो लापता हो गया था,उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका,जिला स्तर से लेकर प्रमंडल होते हुए पुलिस मुख्यालय पटना तक परिवार वाले गुहार लगा चुके हैं और उम्मीद लगा कर बैठे हुए हैं,मगर कहीं,कोई सुनने वाला नहीं है।लापता बच्चों के परिवार बेहाल है क्लास में हर संभव प्रयास कर उसे जल्द परिवार तक पहुंचने में मदद करने कीअपील की गई है।आखिर पुलिस प्रशासन,जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय तक क्यों इस मासूम बच्चे,फैजान को तलाश में विफल हो रही है।मासूम बच्चा फैजान की प्राप्ति होने में पुलिस प्रशासन को कौन सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,इस संबंध में पुलिस प्रशासन को इस समस्या के समाधान करने में क्यों देरी हो रही है?क्या जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय पटना तक की पुलिस अपने नाकामी को बता रही है,पुलिस तो ऐसी ऐसी करनामा दिखा देती है, जिससे बड़े से बड़े वारदात एवं घटना को उद्बोधन करने में सफलता मिल जाती है,मगर मासूम बच्चा फैजान का16 महीने गुजर जाने के बाद भी पता नहीं चलना पुलिस प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है।
इस संबंध में जिला से लेकर पटना मुख्यालय तक पुलिस प्रशासन कोअपना पूरा पुलिस तंत्र को लगाकर इस मासूम बच्चे, फैजान को पूरे देश के किसी हिस्से से भी खोज कर उसके माता-पिता तक पहुंचाने का काम करें। पुलिस प्रशासन से इंसाफ, इंसानियत की इसआवाज पर लब्बैक करना चाहिए।
अब तक की घटना पर अगर ध्यान दिया जाए तो पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय पटना तक पुलिस प्रशासन अगर चाहे ले और अपनी ईमानदारीपूर्वक लापता बच्चों को तलाश करना शुरू कर दे तो दुनिया के किसी कोने से भी मासूम बच्चा,फैजान को खोज कर ला सकती है।
Comments
Post a Comment