फरेन्दा पुलिस ने 1.675 किलो अवैध गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।


महराजगंज, उत्तर प्रदेशह
थाना फरेन्दा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.675 किग्रा अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम सिंह पुत्र बद्रीप्रसाद चौधरी, निवासी भगवत नगर परसिया टोला कुड़ीयहवा, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 1.675 किग्रा गांजा तथा प्लैटिना मोटरसाइकिल संख्या UP56W4439 बरामद की गई।
इस मामले में थाना फरेन्दा में मु0अ0सं0 261/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरेन्दा पुलिस टीम द्वारा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम