राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस 17 सितंबर 2026 को छात्र- युवाओं का गूंज कार्यक्रम आयोजित होगा।
गया, बिहार।
आगामी 17 सितंबर 2026 को गया के बेरोजगार युवक राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है । उनका मानना है कि बेरोजगारी के 40 वर्षो के चरम पर पहुचने का जिक्र कर छात्र, युवा गूंज कार्यक्रम का आयोजन कर केंद्र एवं राज्य सरकार में खाली पड़े सरकारी पदों को जल्द से जल्द भरने, पेपर लीक रोकना, समय पर भर्तियां पूरी करना तथा शिक्षित बेरोजगारों को जब तक रोजगार नहीं मिले बेरोजगारी भत्ता देने की मांग सरकार से करेंगे।
उनका यह भी कहना है कि मोदी सरकार के सत्तासीन होने के उपरांत उन्होंने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने के वादे हवा हवाइ एवं जुमले सिद्ध होने पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।
नेताओं ने कहा कि 17 सितंबर को छात्र, युवा प्रतिकात्मक रूप से पकौड़े तलने , चाय बनाने, जुता पॉलिस करने आदि कार्यों को कर मोदी सरकार के कथित रोजगार और वादो पर कटाक्ष किया जाएगा।
नेताओं ने कहा कि गूंज कार्यक्रम गया के स्थानीय गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में 17 सितंबर 2026 को 12 बजे दिन से आयोजित किया जाएगा। जिसमें गया जिला के सभी छात्र, बेरोजगार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।
Comments
Post a Comment