20 लाख का 4 किलो अफीम तस्करी मामले में 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया रेलवे स्टेशन पर साधारण यात्री बनकर यात्रा करने के क्रम में दो महिलाओं की गतिविधियों पर संदेह होने के कारण जांच टीम ने तलाशी लेना शुरू कर दिया।तलाशी के दौरान उनके पास से अफीम बरामद होने पर एसटीएफ,आरपीएफ, जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में दोनों महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
बरामद चार किलोअफीम की कीमतअंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपया आंकी गई है।पकड़े गए आरोपितों की पहचान, नेपाल के बीरगंज के मालती देवी,पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि की सुगंतदेवी, मझौलिया के जंगबहादुर महतो शामिल हैं।जांच टीम ने संवाददाता को बताया कि तीनों सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एस 4 कोच से यात्रा करने की तैयारी में थे।पुलिस की पुलिस जांच टीम ने संवाददाता को बताया कि  अफीम तस्कर बेतिया के रास्ते पंजाब केअंबाला पहुंचने की जानकारी मिली 
पुलिस इस तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही है, इससे जुड़े अन्य लोग की तलाश जारी है। रेलवे से गांजा,अफीम,चरस,मानव, जानवर तस्करी करना बहुतआसान है,इसी के माध्यम से तस्कर जुड़े रहते हैं। रेलवे स्टेशन पर सघन जांचअभियान प्रतिदिन चलाया जाए तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़ा जा सकता है।विशेष कर, रक्सौल से चलने वाली ट्रेन सत्याग्रह एक्सप्रेस, सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन, जननायक ट्रेन,गरीब रथ, मदुआडीह इत्यादि ट्रेन जो रक्सौल से सुगौली,बेतिया नरकटियागंज होते हुए दिल्ली,अंबाला,बॉम्बे, कोलकाता इत्यादि स्टेशनों के लिए जाती है,वह ट्रेन मादक पदार्थों की तस्करी का मुख्य मध्यम है।मादक पदार्थ तस्कर महिला पुरुष यात्री का रूप धारण कर अपने यात्रा करने वाले सामान के साथ इसको ले जाते हैं,अगर पकड़ा गए तो ठीक है,नहीं तोअपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं,जिससे लाखों लाख रुपयाआमदनी का स्रोत बन जाता है।इन ट्रेनों का अगर प्रतिदिन जांच अभियान चलाई जाए तो मादक पदार्थ के तस्कर की करने वालों का मनोबल टूट जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम