भारतीय बौद्ध महासभा की रविदास मंदिर में 20 सितंबर को होगी आवश्यक बैठक।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश पूरब शाखा, गोरखपुर के तत्वावधान में सितंबर माह की मासिक एवं आवश्यक बैठक 20 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे से संत रविदास मंदिर, अलवापुर, गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक के मुख्य अतिथि सतीश चंद्र बौद्ध, ट्रस्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पूरब होंगे। संचालन रामयश बौद्ध, मंडल महामंत्री द्वारा किया जाएगा, जबकि बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार राही, जिलाध्यक्ष गोरखपुर करेंगे। बैठक में चुनाव के माध्यम से जिला इकाई का गठन एवं पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली बुद्ध-अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा दस दिवसीय बौद्ध प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। ट्रस्टी एवं उत्तर प्रदेश पूरब के अध्यक्ष सतीश चंद्र बौद्ध ने संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बौद्ध अनुयायियों से समय से बैठक में पहुंचकर आवश्यक विषयों पर सहभागिता करने की अपील की है।
Comments
Post a Comment