बेतिया में सर्वसुविधायुक्त 200बिस्तरों वाले नए सदर अस्पताल की रूपरेखा तैयार,150 करोड़ लागत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिले की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करने हेतु एक नई स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने हेतु 150 करोड़ रूपया के लागत से बनने वाली 200 बिस्तरों वाली सदरअस्पताल के निर्माण का रूप रेखा तैयार हो गया है।अस्पताल स्थापना के लिए हजारी स्थित पशुमेला मैदान की 8.30 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। स्वास्थ्य विभाग को इस प्रस्ताव को भेजा गया है। विभागीय मोहर लगते हीआगे की प्रशासनिक प्रक्रिया के साथ साथ निर्माण की नींव रखी जाएगी,जिससे बेतिया समेत समूचेअंचल के लाखों नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। जिला स्वास्थ्य समिति के प्रभारी योजना समन्वयक्त, अमित कुमार ने संवाददाता को बताया कि परिसर में गंभीर मरीजों के लिए हाईटेक आईसीयू,मॉडरेट ऑपरेशन थिएटर के साथ अत्यधिक चिकित्सीय उपकरण लगाए जाएंगे।इसमेंअलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए अलग-अलग स्वतंत्र 
ब्लॉक बनाए जाएंगे, जिसमेंआसानीपूर्वक जटिल सर्जरी,गंभीर बीमारियों के देखभाल अलग-अलग हो सकेगा। 
वर्तमान में गवर्नमेंट मेडिकल सदरअस्पताल पर रोगियों का भारी दबाव है,आबादी के अनुपात में इस अस्पताल को जिले के लिए बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।स्थानीय स्तर पर उन्नत चिकित्सा मिलने से मरीजों को पटना,गया गोरखपुर,लखनऊ,दिल्ली  जैसे अन्य महानगरों का चक्कर काटने की विवशता से मुक्ति मिल जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम