राजकीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित की गई गया की प्रतिभावान शिक्षिका गुड्डी कुमारी, लोगों ने दी बधाई।
गया,
शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में गया की प्रतिभावान शिक्षिका गुड्डी कुमारी को राजकीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सूबे के मौजूदा शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं 30हजार की सम्मान राशि चेक के द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट नवाचार, आधुनिक एवं सुरुचि पूर्ण शिक्षण शैली तथा स्कूली बच्चों के सर्वांगीण मानसिक व शारीरिक विकास के लिए किये जा रहे असाधारण प्रयासों के लिए दिया गया है।गौरतलब है कि शिक्षिका गुड्डी कुमारी गया जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह में पदस्थापित है।इस राज्य स्तरीय समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं विजेंद्र प्रसाद यादव समेत डीजीपी विनय कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही।सम्मान प्राप्ति के बाद शिक्षिका गुड्डी कुमारी ने बतायी कि इस राजकीय पुरस्कार को पाकर मैं काफी गौरवान्वित एवं आनंदित महसूस कर रही हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि अनेक शिक्षकों का भी रहा है ,जिन्होंने हमें मार्गदर्शन का काम किया है। साथ ही मैं उन अधिकारियों को भी आभार व्यक्त करना चाहूंगी जिन्होंने इसके लिए हमें भरपूर सहयोग किया। उन्होंने बतायी कि इस पुरस्कार के बाद मेरे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।अब मैं और भी अधिक आशा और उम्मीद के साथ विद्यालय के विकास और बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए काम करुंगी।इधर शिक्षिका गुड्डी कुमारी को राजकीय पुरस्कार मिलने पर अनेक शिक्षाविदों ने प्रसन्नता जाहिर की है और उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं व्यक्ति की है। प्रसन्नता जाहिर करने वालों में अक्षय कुमार, अलख देव ,संतोष कुमार वर्मा, डोभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी बृजमोहन ठाकुर आदि प्रमुख है।
Comments
Post a Comment