टाइगर मैराथन प्रतियोगिता " 2026 का भव्य आयोजन।

शाहनवाज अता 
हाजीपुर (वैशाली) बिहार।
वैशाली जिला के टाइगर कहे जाने वाले मशहूर धावक मोहम्मद परवेज आलम टाइगर के स्मृति टाइगर चौंक के नामकरण के उपलब्धि पर टाइगर मैराथन प्रतियोगिता 2026 का  भव्य उद्घाटन माननीय श्री लखेंद्र पासवान मंत्री बिहार सरकार के हाथों जंदाहा प्रखंड के मानसिंहपुर बिझरौली टाइगर चौक पर आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य वैशाली जिले में खेलकूद के गतिविधि बढ़ाने के लिए आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभ शुभारंभ सुबह 10:00 बजे गुब्बारा छोड़कर एवं पीता काटकर एवं तिरंगा दिखाकर आयोजन किया गया। टाइगर मैराथन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 3 किलोमीटर एवं महिला वर्ग के लिए 2 किलोमीटर का  दौड़ आयोजन किया गया। जिसमें पूरे बिहार के धावक धाविका ने  बड़े जोश के साथ भाग लिया। टाइगर मैराथन में माननीय श्री लखनदार पासवान मंत्री बिहार सरकार,ओमप्रकाश कुशवाहा सामूहिक विवाह अध्यक्ष समस्तीपुर, ओम प्रकाश कुमार जिला खेल पदाधिकारी, मुख्य रूप में उपस्थित  थे। टाइगर मैराथन की शुरुआत सुबह 10:00 बजे की गई। मंत्री लखेंद्र पासवान ने तिरंगा दिखाकर शुरूआत किया गया। जबकि पुरुष वर्ग में अरवल जिला के संजीत कुमार ने प्रथम स्थान लाया वही महिला वर्ग में काजल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर भोला सिंह, सुरेश कुमार, अमित कुमार, निशु कुमारी, मो0 जफर इकबाल, फैज, सुमन, अविनाश, सरोज, अब्दुल मदीना, इरफान रजा, सुबोध, विवेक, मंजेश, विकास,  एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम