बेतिया के महिला रोजगार योजना पर लगा ब्रेक, 23102आवेदन लंबित।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बेतिया नगर निगम क्षेत्र के हजारों महिलाएं जो सपना संजोई हुई थी,उस पर पानी फिर गया।बेतिया नगर निगम कार्यालय में 23102 आवेदन प्राप्त हुए थे,मगर
राष्ट्रीय शहरीआजीविका मिशन कार्यक्रमअचानक बंद हो जाने सेआवेदन पर कार्रवाई ठप हो गई, आवेदनकर्ताओं का सपना चकनाचूर हो गया।इस योजना के तहत सरकार के द्वारा प्रति महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 2.10 लाख हेतु दिया जाना था।
इस योजना के तहत तो प्रत्येक महिलाओं को ₹10 हजार प्रारंभिक सहायता राशि भी नहीं मिली।इसके लिए महिलाएं नगर निगम कार्यालय से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक चक्कर लगा रही हैं,मगरअभी तक कुछ हाथ नहीं लगा। सभी प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई स्थगित कर दी गई है।
जीविका के जिला प्रबंधक, 
आर के निखिल ने संवाददाता को बताया कि 
आवेदन प्राप्त हुए हैं,मगर सरकार के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है,
जीविका समूह के साधन सेवियों का भी वेतन भुगतान नहीं हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम