ट्रैक्टर के लिए डीजल लाना 25 वर्षीय रविकुमार हुआ मौत का शिकार।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक 25 वर्षीय युवक,रवि कुमार जो अपने घर से ट्रैक्टर के लिए डीजल लाने हेतु जगदीशपुर जा रहा था इसी दौरान झाझरा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर होने से बुरी तरह घायल होकर मूर्छित होकर गिर पड़ा,वहीं कुछ मिनट में दम तोड़ दिया।परिजनों की मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया, ग्रामीण रो रो कर बुरा हाल हो गया, दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे,शव को देखकर दहाड़ मार कर रोने चिल्लाने लगे,घटना के बाद  ग्रामीण क्षेत्रों में गम का माहौल छा गया,मृतक के घर परअपार भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए छपरा मुख्य सड़क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चलाने की मांग की है उनका कहना है की घटना का समय सड़क से गुजरने वाले वाहनों की 
फुटेज की जांच की जाए ताकि उस समय गुजरने वाले वाहन जो टक्कर मारकर युवक को घायल किया,चालक की पहचान,वाहन का नंबर,
वाहन के मालिक का नाम पता लगाया जासके।
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अभिलंब ही इस घटना में शामिल वाहन,इसके चालक, उसके मालिक का पता लगाकर उस पर विधिवत कार्रवाई की जाए।पुलिस ने शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया है।संबंधित थाना अध्यक्ष,नीतीश कुमार में संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,जल्द ही सब का पता लगा लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम