ध्वनि प्रदूषण पर महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 261 डीजे संचालकों को नोटिस।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा एवं उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, मैरिज हॉलों और डीजे संचालकों की जांच की गई।
अभियान के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों एवं समय-सीमा का उल्लंघन करने वाले 261 डीजे संचालकों को नोटिस जारी किया गया। वहीं, शासन की अनुमति के बिना अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत लगाए गए 39 लाउडस्पीकरों को हटवाया गया।
इसके अलावा जांच में मानक से अधिक आवाज में बज रहे 95 लाउडस्पीकरों का वॉल्यूम मौके पर ही कम कराया गया, ताकि निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन सुनिश्चित हो सके।
पुलिस अधिकारियों ने थाना स्तर पर धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों और डीजे संचालकों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान ध्वनि प्रदूषण से वृद्धजनों, बीमार व्यक्तियों और छात्र-छात्राओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने निर्देश दिए हैं कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था के साथ ध्वनि मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम