3 दिन से लापता 22 वर्षीय युवती का शव पोखर में मिला,सनसनी।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
चनपटिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 22 वर्षीय युवती जो तीन दिनों से अपने घर से लापता थी, उसके घर से 400 मीटर दूरी पर उसका शव एक पोखर में तैरते हुए मिला, पुलिस की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर पोखर से शव को निकलवाया,शव का पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजकर जांच पड़ताल में जुड़ गई। 
मौत की सूचना मिलती ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई,पूरे परिवारजन में हड़कंप मच गया,रो-रो कर बुरा हाल है।परिवार वालों ने संवाददाता को बताया कि वह लड़की रेशमा खातून,विक्षित थी, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी,3 सालों से उसका इलाज चल रहा था,साथ ही दिमाग की कमजोरी थी।पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने संवाददाता को बताया कि पिता ने घर से लापता होने की सूचना दी थी,अपने आवेदन में इसका जिक्र किया था,इसकी मानसिक स्थिति के बारे में भी बताया था,पुलिस नेआगे बताया कि युवती का गहरी पानी में डूबने से मौत हो गई, पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम