शादी की नीयत से नाबालिक का हुआ अपहरण,3 युवकों पर हुईप्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में नाबालिक लड़कियों के अपहरण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।नित्यदिन इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं,यह
घटना सभ्य समाज के लिए मुंह पर कलंक का टिका है,
इसी मिटाने हेतु सभी स्तर के स्थानीयजनप्रतिनिधियों, सामाजिक,राजनीतिक कार्यकर्ताओं को खुलकर सामनेआना चाहिए,इस घटना को रोकने के लिए हर जायज कदम उठाना चाहिए,तभी जाकर इस पर नियंत्रण हो पाएगा। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि भगाहां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की सौच करने के लिए अपने घर से निकली,जिसे घात लगाकर बैठे युवकों ने शादी के लिए सेअपहरण कर लिया। इस मामले में लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देखकर गांव के ही 
समीर कुमार,उम्र 21वर्ष,
आशुतोष बर्मन,उम्र 40 वर्ष,रायधानी देवी,उम्र 38 वर्ष को आरोपित किया है।
आवेदन में वर्णित है के उक्त लड़की सौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी,तभी इन तीनों ने सांठ गांठ करके उसे बहला फुसलाकरअपने साथ लेकर चली गई।काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी,आरोपियों के घर जाकर पूछने पर उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगे। थाना अध्यक्ष रोशन को मारने संवाददाता को बताया कि प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है,नाबालिक लड़की के बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम