पटना के गर्दनीबाग में 30 सितंबर को आयोजित धरना में भागीदारी को लेकर शोषित समाज दल ने की बैठक।
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
आगामी 30 सितंबर 2026 को पटना के गर्दनीबाग में बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के 52वां शहादत दिवस समापन समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले एकदिवसीय धरना में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी को लेकर जिले के डुमरिया प्रखंड के विशनपुर गांव में शोषित समाज दल की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री टेंगर पासवान ने कहा कि आजादी के 80 दशक बीत जाने के बाद भी देश में सामंती शक्तियां फन उठाये खड़ी है। आये दिन दलित, पिछड़ा, आदिवासी, व अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले हो रहे हैं तथा कथित सवर्ण समाज द्वारा भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश व प्रदेश की स्थिति दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है। जनतंत्र धन-तंत्र में बदल गया है। सत्ता का बदलाव हो तो रहा है, लेकिन व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है जिसका खामियाजा समाज के गरीब गुरवों व वंचित तबकों को हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद ने जिन मूल्यों एवं विचारों के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी, वे समस्याएं आज और भी तेज हो गई है। देश में सामंतवाद, पूंजीवाद, संप्रदायवाद तथा भ्रष्टाचार की ताकत सिर चढ़कर बोल रही है। उन्होंने पटना की गर्दनीबाग में 30 सितंबर2026 को अमर शहीद जगदेव प्रसाद के 52वां शहादत दिवस समारोह समापन समारोह पर होने वाले एकदिवसीय धरना में अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की है, ताकि ऐसी शक्तियां ध्वस्त हो सके। दल के प्रखंड अध्यक्ष अलखदेव निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अन्य नेताओं में राष्ट्रीय महामंत्री राजबल्लव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद, राज्य मंत्री रामविलास प्रसाद के अलावे जिला संयोजक अशोक कुमार, सक्रिय सदस्य अशोक प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, कुंज बिहारी प्रसाद, हरिनंदन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment