प्लास्टिक के रद्दी बोरें में छुपा कर ले जा रहे 300 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।
-बरामद शराब की मात्रा 2673 लीटर है ।
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के डोभी- गया मार्ग पर जोलबीघा के निकट से एक ट्रक पर लदे 300 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। जप्त शराब की मात्रा 2673 लीटर बताई गई है। इस मामले में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि गया- डोभी मार्ग पर जोलविगहा के निकट से एक डीसीएम ट्रक संख्या एमपी 13जेड एन /6951 को गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान ट्रक पर रद्दी प्लास्टिक के बोरें, जिसमें धान के भूसे रखा था छुपा कर ले जा रहे 300 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है,जिसे उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जप्त कर लिया है।उन्होंने बताया कि जप्त शराब की मात्रा 2673 लीटर है। इस मामले में 21 वर्षीय सुरंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है,जो औरंगाबाद जिले के कासमा थाना अंतर्गत हुण्डराही गांव के रहने वाले नागेंद्र यादव का पुत्र है। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सुमन, राहुल तिवारी, सहायक अवर निरीक्षक उत्तम कुमार, धर्मेंद्र बैठा, हरेंद्र कुमार, बंटी यादव के अलावा सैप बल एवं होमगार्ड के जवान थे।
Comments
Post a Comment