बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब कारोबारी गिरफ्तार, 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अन्य गांवों में छापेमारी।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए बाराचट्टी थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद की है। उक्त जानकारी बाराचट्टी के थानाध्यक्ष अमरेन्द्र किशोर ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाराचट्टी थाना कांड संख्या 359/26 के तहत नामजद अभियुक्त गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम कुरमावां गांव के बहेराडीह टोले का रहने वाला है और उसके पिता का नाम मंगरु यादव है। पुलिस के मुताबिक, गुड्डू कुमार लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था। उसे उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार करने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।वहीं दूसरी ओर मुसेहना और सरवां गांव में छापेमारी कर 30 लीटर शराब जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे इसी अभियान के तहत पुलिस की एक अन्य टीम ने मुसेहना और सरवां गांवों में भी ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न नामी ब्रांडों की कुल 30 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य धंधेबाजों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम