डीजे ऑपरेटर राजू कुमार 42 वर्ष का मुंबई के पुणे में डीजेबॉक्स गिरने से हुई मौत, फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिले के जोगापट्टी प्रखंड के हथिया गांव निवासी, राजू कुमार,उम्र 42 वर्ष का मुंबई के पुणे शहर में भारी डीजे साउंड बॉक्स सिस्टम ठीक करने के क्रम में भारी बॉक्स गिरने के कारण ही मौत हो गई,वह डीजे ऑपरेटर का काम करता था।मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया,कोहराम मच गया,ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान हाथिया गांव के स्वर्ग की शेषनाथ प्रसाद के बेटे के रूप में की गई है परिवार जनों ने संवाददाता को बताया राजीव पुणे में डीजे ऑपरेटर का काम करते थे।एक कार्यक्रम के दौरान डीजे साउंड बॉक्स सिस्टम लगा रहे थे,तभी अचानक एक भारी बक्सा गिर जाने से दबाकर उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर राजीव कुमार की पत्नी उमा देवी का रो रो कर बुरा हाल है पति की मौत के सदमे में वह बार-बार बेहोश हो जा रही है उनके तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटे विवेक कुमार और अंकित कुमार और एक बेटी पुष्पा कुमारी शामिल है,उनके परिवार के सर पर से बाप का साया उठ गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम